
शनिवार को भभुआ विधानसभा के मिरिया पंचायत मुख्यालय के सभी गलियों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश चौबे जी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान दुर्गेश चौबे ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश वासियों को स्वच्छता ही सेवा के मूल मंत्र का संदेश 2024 में देकर बापू के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार करने हेतु आह्वान किया। हमारी सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी से प्रेरित स्वच्छ भारत अभियान के साथ साथ स्वच्छता एवम पोषण पर विशेष जोर दे रही है। इसके पीछे हमारी सरकार का व्यापक सोच है। इस मौके पर रामसहाय गुप्ता,भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक राकेश सिंह,बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा,संतोष राम,रमेश चौबे,वकील राम,जितेंद्र साह सहित कई लोग उपस्थित रहे।