
तिलौथू संवाददाता।
तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सरैया में संकल्प सप्ताह के पांचवे दिन आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 80 पर पोषण आहार से संबंधित गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चो में पोषण आहार वितरण किया गया। इसका उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि संजय चौधरी ने किया। मुखिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी पंचायत में बच्चो एवं महिलाओं को कुपोषण से बचना है, इसके लिए घर घर जाकर अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सेविकाओं द्वारा सुंदर रंगोली बनाई। साथ में ही फल और पोषण आहार का भी वितरण किया गया। सरैया आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका मृदुला शर्मा ने मुखिया के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वार्ड सदस्य असरफुल होदा, जफर इमाम, समाजसेवी विजय प्रजापति सहित कई सेविका सहायिकाएं उपस्थित रहीं। आकांक्षी योजना के तहत संकल्प सप्ताह (03 अक्टूबर से 09 अक्टूबर) तक कार्यक्रम के दौरान आयोजित पोषण मेला अंतर्गत गोदभराई, अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं सहित बच्चों की वृद्धि, निगरानी, पोषण चौपाल में संतुलित आहार का बात, पोषण वाटिका के लाभ पर चर्चा और वाटिका के निर्माण सहित कार्यक्रम किए गए। सरैया पंचायत सहित तिलौथू पूर्वी, तिलौथू पश्चिमी,सेवही, रामडिहरा, चितौली में भी यह कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षिका कंचन कुमारी,उप मुखिया अमित कुमार गुप्ता भी मौजूद थे।