बिहार के नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत देवीपुर और झारखंड के पलामू जिले के देवरी के बीच सोन नदी पर पुल का निर्माण होगा। जिसको लेकर झारखंड के आरसीडी ने पुल निर्माण के डीपीआर बनाने के लिए टेंडर निकाला गया है।
सोन नदी पर पुल बन जाने से बिहार के नौहट्टा प्रखंड के देवीपुर से पलामू जिले के देवरी जाने के लिए डेहरी की मार्ग से होकर जाने में 120 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। लेकिन यह पुल का निर्माण हो जाने पर यह दूरी 7 किलोमीटर में ही सिमट कर रह जाएगी। एक तो दूरी घटेगी, वहीं दूसरी बेटी-रोटी की रिश्ते और मजबूत होंगे साथ ही व्यवसायिक आदान प्रदान के मार्ग भी खुल जायेंगे।
बिहार के नौहट्टा प्रखंड के देवीपुर के लोगों को झारखंड के पलामू जिले देवरी जाने के लिए 10 से 12 घंटे का समय लगता है। क्योंकि झारखंड के पलामू जिले जाने के लिए नौहट्टा से कोई सीधी बस नहीं है। प्रखंड के लोगों को डेहरी डेहरी आने के बाद ट्रेन या बस के माध्यम से पकामू जाना पड़ता था। साथ ही पूल निर्माण से दूरी की समय के साथ आर्थिक बचत भी होगी। पूल निर्माण की सूचना से स्थानीय लोगों में खुशी का लहर छा गई है।स्थानीय लोगों ने बताया कि महाशिवरात्रि के मौके पर दो लाख से भी अधिक श्रद्धालु झारखंड व छत्तीसगढ़ से देवरी के रास्ते सोन पार कर देवीपुर पहुंचते हैं। यहां पहुंचने के बाद पहाड़ों के रास्ते गुप्ताधाम जाते हैं। पुल के निर्माण से रोहतासगढ़, तीर्थ मेला, में आने वाले छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश,मध्यप्रदेश व झारखंड के लोगों को भी काफी सहूलियत होगी ।
उक्त मौके पर समाजसेवी बसंत कुमार, दीपक गुप्ता, आशुतोष तिवारी, नागेंद्र यादव, जय कुमार सिंह, दया शंकर,देव नंदन ने बताया कि पुल की निर्माण होने पर झारखंड व बिहार और मजबूत होंगे।

