जमुई लोकसभा के सांसद चिराग पासवान जमुई जिले के सोनो प्रखंड के छतिग्रस्त कजवे पुल का निरिक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों के बातचीत के क्रम में वर्तमान बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नियम अनुरूप के साथ बालु उठाव नही किया गया, जिसके कारण यह पुल की दयनीय स्थिति हो गई।जिसके कारण दर्जनों गांव के हजारों लोगों आने जाने के परेशानी का कारण बन रहा है।यहां के पदाधिकारी स्थानीय विधायक मंत्री के संज्ञान में रहते हुए भी इस पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, मतलब सबकी मिली भगत से यह पुल का बद से बदतर हाल हुआ, माननीय मुख्यमंत्री कह दिए एक महीने में पुल बन जाएगें, लेकिन एक महीने में बनने वाले पुल कितना ठोस एवं कारगर साबित होगा ये तो समय ही बताएगा। उन्होंने कहा कही चुहे पुल गिरा देते हैं कही बालु उठाब के कारण पुल गिर जाती है। और वर्तमान सरकार मुख्य दर्शक बने हुए हैं जिसके कारण आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

हजारों प्रखंड वीडियो महिलाएं पुरुष संसद से मिले बेरंग लौटे

सांसद महोदय आए 5 मिनट में पुल देखें चले गए, लेकिन वहा के गरीबों के महिलाओं की बाते नही सुनी गई बेचारी महिलाएं धक्का खाकर चली गई,
कुल मिलाकर जनता की बात नही सुनकर जातिए जनगणा पर बोल कर चल दिए, लोकसभा 2024 चुनाब आने वाले हैं इस लिए अब सिर्फ जाति गणना पर चर्चा होगी, जनता के दुख दर्द विकास की बात नही करेंगे,
सांसद चिराग पासवान अब लोक सभा की तैयारी में हैं, लेकिन उनके पिछले 9 सालो का विकास धरातल पर नहीं दिख रहा है, लेकिन उनके कार्यकर्ता चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रहे है।
