
जिला पदाधिकारी रोहतास द्वारा तिलौथू प्रखंड में एक आंगनबाड़ी केंद्र एवं एक पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।
अभिषेक कुमार संवाददाता। निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 51 बंद पाया गया। जिस पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तिलौथु एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्र समय से खुलने एवं समय से बंद होने तथा वहां निर्धारित सेवाओं का गुणवत्ता के साथ संचालन करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के समय प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय तिलौथू खुला पाया गया। वहां लोगों को आवश्यक सेवाएं दी जा रही थी। वहां उपस्थित चिकित्सा एवं अन्य कर्मियों को जिला पदाधिकारी द्वारा और बेहतर करने तथा संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री शेखर आनंद भी उपस्थित रहे।