
करगहर रोहतास बिहार सरकार की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह का 85 साल की उम्र में मंगलवार को पटना के निजी अस्पताल में निधन हो गया।राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और करगहर-दिनारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे रामधनी सिंह का निधन की सूचना पहुंचते ही उनके शुभचिंतकों और राजनीतिक गलियारों में शोक लहर दौड़ गई>मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी निधन पर शोक जताया है। रामधनी सिंह के बेटे उदय प्रताप सिंह से फोन पर बातचीत करते हुए सांत्वना प्रकट की। जिले के करगहर स्थित उनके आवास पर सन्नाटा पसरा है। परिजन और समर्थक निधन की खबर सुनते ही तत्काल पटना के लिए रवाना हो गए हैं। रामधनी सिंह अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं।
पहले दिनारा फिर करगहर से रहे विधायक-: बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं
रामधनी सिंह ने अपना करियर शिक्षक के रूप में शुरू किया था। लगभग दो दशकों तक शिक्षण के क्षेत्र में रहने के बाद 1977 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राजनीति में सक्रिय हो गए थे। उन्होंने दिनारा विधानसभा क्षेत्र से सबसे पहले 1977 में निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सबसे पहले वो 1990 में जनता दल की टिकट पर दिनारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनने में सफल रहे।