
बिक्रमगंज अनुमंडल के काराकाट, गोडारी, पंचायत किरही, पंचायत मुंजी के दुआरी तथा सकला पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी काराकाट राहुल कुमार सिंह के द्वारा माँ दुर्गा पंडालों का निरिक्षण किया गया। इन चारों स्थान पर शांति पूर्ण ढ़ग से सभी श्रद्धालुओं के द्वारा माँ दुर्गा का दर्शन किया जा रहा है।
नगर पंचायत काराकाट गोडारी मे अपने ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट-संजय कुमार शर्मा, एसआई-अंजली कुमारी, उप मुख्यपार्षद-रविशरंजन, प्रशांत प्रसाद ,सचिव-दिलीप प्रसाद, उप सचिव-संतोष यादव,वार्ड पार्षद-7-संजय राम,पुनित सोनी,संजय कुमार एंव पुलिस प्रशासन के साथ सभी सक्रिय सदस्य शिक्षक अनिल कुमार पासवान तथा किरही पंचायत मुखिया धर्मेन्द् साह पूजा समिति के सदस्य एवं पंचायत मुंजी के दुआरी मे मजिस्ट्रेट राज कुमार, महिला पुलिस सुनिती कुमारी, पंचायत समिति मुंजी अकबर हुसैन, चौकीदार नागदेव पासवान एंव समिति के सदस्य चारो स्थानों पर लोग उपस्थित रहे।