
काराकाट (रोहतास) : नगर पंचायत काराकाट गोडारी के जमुआ टोला पर महर्षि बालमिकी पूजा के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुन्ना भारती मुख्यपार्षद प्रतिनिधि के द्वारा फिता काटकर किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि को कमिटी के सदस्य धनबाबू राम, रामगोविंद प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, उमेश पासी, संजय पासी, कमलेश चौधरी इत्यादि के द्वारा अंगवस्त्र एंव फूलमाला से भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत बालिका प्रिती एंव प्रिया के द्वारा स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के संबोधन के क्रम मे मुख्यपार्षद प्रतिनिधि मुन्ना भारती के द्वारा कहा गया की सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि जी के जिवनी को यादगार ताजा किया है। महर्षि वाल्मीकि जी एक नेक इंसान रामायण रचित थे। उन्हें हमलोगों को कभी नहीं भूलना चाहिए।ऐसे कार्यक्रम के लिए सभी कमिटी को धन्यवाद दिया गया और कहाँ गया कि आफलोग हर बर्ष ऐसे कार्य को करते रहे। मुख्यपार्षद प्रतिनिधि मून्ना भारती के द्वारा महर्षि वाल्मीकि पूजा समिति जमुआ टोला के सभी सदस्यों, सभी कालकारो एंव गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित उमाशंकर पासवान राजद जिला उपाध्यक्ष, राधेश्याम कुशवाहा राजद नगर पंचायत अध्यक्ष, बबन पासवान, संतोष पासवान रामेश्वर पाल, जितेन्द्र राम, नन्दलाल जी, दिलीप सोनी, लल्लू यादव, रवि कुमार इत्यादि एंव सभी स्रोता गण।