
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। सासाराम के प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2023 -24 में चयनित विद्यालय के छात्रों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।इस आयोजन के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक इं॰ संजय त्रिपाठी ने चयनित छात्रों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान किया।उन्होंने विद्यालय के छात्रों को शाबाशी दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रदर्शन की कामना की।उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थी जीवन का मुख्य स्तंभ होता है,जिससे विद्यार्थी का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।वर्तमान समय में खेल का और अधिक महत्व बढ़ गया है। खेल के द्वारा भी कोई छात्र अपना भविष्य उज्जवल कर सकता है।यह विद्यार्थी के व्यक्तित्व में एकता सहयोग एवं अनुसंधान जैसे गुना से संपन्न करके भविष्य को संवारने में मदद करता है। विद्यालय खेलकूद की सुविधा एवं खेल के प्रति उत्प्रेरित करने के लिए हमेशा तत्पर है।इसी का परिणाम है कि विद्यालय के छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रायः सभी खेलों में अच्छा प्रदर्शन किए हैं। सभी छात्र बधाई के पात्र हैं।इस प्रतियोगिता परिणाम में विद्यालय के खेल शिक्षा के मनीष सर का अथक परिश्रम एवं मार्गदर्शन शामिल है जिससे छात्रा ऐसा सर्वोत्तम प्रदर्शन कर सके।मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी विद्यालय के छात्र अपनी प्रतिभा एवं परिश्रम से विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023 24 में चयनित छात्रों के नाम निम्नलिखित हैं।
एथलेटिक्स:- शॉट पुट
सपना पांडे —ब्रॉन्ज मेडल
वुशू:-
मनीष कुमार गुप्ता— गोल्ड मेडल
अमरनाथ —सिल्वर मेडल
राज आनंद – सिल्वर मेडल
दीप्ति राय- गोल्ड मेडल
ताइक्वांडो:-
पूर्वी – ब्रॉन्ज मेडल
सत्य प्रकाश – गोल्ड मेडल
मनीष कुमार गुप्ता- गोल्ड मेडल
वेट लिफ़्टिंग :-
आदित्य सोनी- सिल्वर मेडल
बैडमिंटन :-
गौरी कुमारी -विनर
समीक्षा कुमारी- विनर
मानवी- रनर अप
माही- थर्ड प्लेस
शतरंज:-
समीक्षा सिंह -रनर अप
खुशी कुमारी -थर्ड प्लेस
एथलेटिक्स मीट :-
100 मीटर- खुशी कुमारी -1st प्राइज
कबड्डी :- विनर- गोल्ड मेडल
प्रिंस यादव कप्तान
शुभम यादव
प्रीतम कुमार
पीयूष यादव
अमन कुमार
रुपेश यादव
आशुतोष यादव
आदर्श कुमार
आकाश यादव
अनमोल कुमार
अंकित कुमार
रग्बी:- रनर अप
समीक्षा
सृष्टि तिवारी
अदिति सिंह
स्वाति कुमारी
सौम्या कुमारी
अदिति गुप्ता
दीप्ति