
सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी जिला रोहतास के बैनर तले जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद में महिला और पुरुष के संबंधों का घृणित और निकृष्ठ शब्दो में पोस्टमार्टम करके अपना चरित्र और चेहरा दोनों उजागर कर दिया है। यह उनके मानसिक दिवालियापन का परिचय दे रहा है। महिला सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओं के प्रति अपनी घटिया सोच का साक्ष्य दिया है। इसी विरोध में सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौक पर भाजपा द्वारा सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। जहा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, महिलाओं पर ये अपमानजनक बयान, नही सहेगा हिंदुस्तान, नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजय सिंह, अशोक साह, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, सत्येंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरदार पप्पू सिंह, जिला मंत्री रामायण पासवान, भाजयुमो अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, जिला प्रवक्ता संजय कश्यप, नगर मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी, बृजनंदन कुशवाहा, कार्यालय मंत्री मुन्ना शर्मा, सत्यनारायण पासवान, सुनील रजक, इंद्रजीत सिंह, दिव्य प्रकाश, बजरंगी, अजय कुशवाहा, रजनीश वर्मा, संजय कुमार, राजेश कुमार, सनी चौरसिया, गीता पांडेय, मनीष कुमार, पीटर राम, उत्तम यादव, रवि रंजन, पंकज तिवारी, विद्या भास्कर चौबे, सुनील तिवारी, भोला गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।