
सासाराम (रोहतास) जनता दल (यूनाइटेड) रोहतास के निवर्तमान मुख्य प्रवक्ता रिंकू सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतला दहन का कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बेहद सरल भाषा में बढ़ती जनसंख्या की समस्या के प्रति लोगों को जागरुक करते समय अगर किसी गलत भाषा का चयन हुआ है तो इसके लिए उन्होंने बिहार विधानसभा में क्षमा मांगी और अपनी बात को वापस ले ली। भाजपा के लोग यह बताएं कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कब माफ़ी मांगेंगे। वर्ष 2012 की चुनावी रैली में उन्होंने कहा था वाह क्या गर्लफ्रेंड है क्या आपने देखी है 50 करोड़ गर्लफ्रेंड क्या यह महिला का अपमान नहीं है। काश भाजपा के लोगों का विवेक उस समय जागृत हो जाता जब देश को सम्मान दिलाने वाली पदक वीर बेटियां जंतर मंतर पर अपने सम्मान के लिए धरना दे रही थी तो आज बृजभूषण शरण सिंह जैसा यौन शोषण का आरोपी सीना तान कर भाजपा का सांसद बनकर बैठा न होता। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण पर जो काम किया है वह आज तक देश के किसी मुख्यमंत्री के द्वारा नहीं किया गया है।