पटना। बिहार के सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में दो लोगों को गोली मारकर भाग रहे अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीट-पीटकर जान ले लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना में जान गंवाने वाले मृतक पर कई गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की रात में एकमा थाना क्षेत्र के रहने वाला रविंद्र उर्फ बुचन शर्मा ने उमाशंकर मोड़ के पास दो लोगों को गोली मार दी। इसकी आवाज सुनने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भाग रहे शर्मा को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक पर चोरी, लूट, हत्या के कई गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोली लगने से घायल दोनों युवकों विभूति पटेल एवं मन्नू पटेल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी ने हत्या करने की मंशा से गोली चलाई थी। जिसमें दो लोग घायल हो गए।

