हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र में पॉलिटेक्निक में पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोप छात्रावास (लॉज) के गार्ड पर लगा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी गार्ड ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता भागलपुर की रहने वाली है। पटेढी बेलसर ओपी के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। पीड़िता एक लॉज में रहती थी। आरोप है कि लॉज का गार्ड अब्दुल हकीम आने-जाने पर नजर रखता था। बताया जा रहा है कि त्योहार के कारण ज्यादातर लड़कियां घर जा चुकी थी। गार्ड ने अकेली छात्रा को देखकर बाते करना शुरू किया। जिसके बाद मौका पाकर चॉकलेट देने के बहाने उसके कमरे घुस गया। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया।

घटना के संबंध में डीएसपी रवि रंजन ने शनिवार को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी गार्ड अब्दुल हकीम को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

