
काराकाट (रोहतास) बुधवार को काराकाट प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों मोथा, देवमारकणडेय, गुजरू छठ घाट अंतर्गत लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सिंह और काराकाट विधायक अरुण सिंह ने विभन्नि छठ घाटों का जायजा लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय के निकट छठ घाट की साफ-सफाई पूजा समिति के द्वारा किया जाएगा। प्रखंड के विभन्नि जगहों पर छठ घाट क जायजा लिया गया। उन्होंने ने बताया कि पूरे प्रखंड में कई छठ घाटों को चन्हिति किया गया है। जिसमें संवेदनशील चार छठ घाट है। जहां प्रशासन की पैनी नजर बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि गोताखोर तैनात रहेगी एवं बैरिकेडिंग किया जाएगा। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होंगे। मोथा एवं देवमार्कंडे छठ घाटों पर गोताखोर एवं बैरिकेटिंग किया जाएगा साथ ही साथ पूजा समिति के अध्यक्ष से कहा लाईट इत्यादि की व्यवस्था करना जरूरी है ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार से कोई दिक्कत और परेशानी नहीं हो सके। मौके पर पंचायत समिति सदस्य अकबर अंसारी, दिलीप राम पूर्व उपप्रमुख, अभिभावक बिनोद सिंह, राजेश राय, कमलेश पासवान, शिक्षक अनिल कुमार पासवान, छठ पूजा समिति रविन्द्र राम,अर्जुन गुप्ता, मोहन मिश्रा सहित अन्य लोग थे।