
सासाराम (रोहतास) आर्थिक तंगी के कारण किसी का महापर्व छठ नहीं छूटे इसको लेकर नगर निगम सेवा समिति के महामंत्री रवि देवा ने सासाराम में छठ पूजा सामग्री फल वितरण किया। सासाराम नगर निगम सेवा समिति के महामंत्री रवि देवा ने बताया कि छठ महापर्व सभी को करने की इच्छा होती है। लेकिन कई लोग आर्थिक तंगी के कारण छठ महापर्व नहीं कर पाते हैं। इसे लेकर सासाराम में विभिन्न जगहों पर स्टॉल लगाकर नि:शुल्क फल तथा छठ सामग्री वितरण किया जा रहा है ताकि आस्था का चार दिवसीय महापर्व आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग भी यह व्रत कर सके। महामंत्री रवि देवा ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर रोहतास में काफी उत्साह है। शिविर के माध्यम फल वितरण के बाद भी घूम कर क्षेत्र में जरूरतमंदों को नि:शुल्क के फल वितरण किया जाएगा। इसी कड़ी में आज सासाराम पोस्ट ऑफिस चौक पर इसकी शुरुआत की गई है जो सासाराम के लिए यह पहली बार है।