डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। डेहरी के पूर्व चेयरमैन शंभु राम को रालोजद सुप्रीमो ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें पार्टी का प्रदेश महासचिव बनाया गया। मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने किया है। इस पर रालोजद के प्रदेश महासचिव व पूर्व एनडीए प्रत्याशी रिंकू सोनी ने गुलदस्ता एवं गमछा से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि माननीय उपेंद्र कुशवाहा समाज के वंचित वर्ग के साथ के साथ बिहार के विकास के सपनों को चरितार्थ करना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मनोनयन के बाद शंभु राम पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। समाज के वंचित तबकों को विचारधारा से जोड़ेंगे। ताकि एनडीए की मजबूती से जीत दिलाई जा सके। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष कपिल कुशवाहा, रालोजद युवा महासचिव सह प्रवक्ता जयप्रकाश कश्यप, रालोजद युवा महासचिव विशाल सिंह,प्रदेश महासचिव बनारसी कुशवाहा,रोहतास जिला अध्यक्ष कपिल कुमार, डेहरी प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस कुमार डेहरी नगर अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, हरेश कुशवाहा ,सत्येंद्र कुशवाहा, विनय कुशवाहा, कमलेश कुमार, अमरजीत कुमार ,अक्षय कुमार मौर्य, मुन्ना कुशवाहा, अशोक सिंह ,डॉक्टर नवीन कुमार ,अनिल शर्मा ,शंभू प्रसाद गुप्ता ,अनिल कुमार सिंह, तिलकेश्वर प्रसाद, रविंद्र कुमार, सुशील भारती, प्रिया रंजन रावत,रवि पासवान आदि शामिल रहे।

