
करगहर (रोहतास) शुक्रवार को शिवन गांव में पराली जलाने के दौरान धान के खड़ी फसलों में आग लग गई। जिसे देख ग्रामणो व किसानों ने बचाने को लेकर खेतों की ओर दौड़े। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान एक बीघे धान की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हार्वेस्टिंग करने के बाद पराली के खेतों में किसी ने आग लगा दी। आग की लपटें तेज गति से बढ़ते हुए खड़ी फसलों तक पहुंच गई। जहां शिवन निवासी रामेश्वर कुम्हार के खड़ी धान की फसलों में आग पकड़ लिया। काफी संख्या में जुटे किसानों ने पेड़ों की टहनियों से पीट-पीट कर किसी तरह आग पर काबू पा लिया। किसानों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो सैकड़ों बीघे भूमि में खड़ी धान की फसलें जलकर राख हो गई होती। पीड़ित किसान ने सीओ को आवेदन पत्र देकर मुआवजा देने की मांग की है।