
डेहरी आन सोन। राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वाधान में कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को जोधन ठाकुरअध्यक्षता में हुई।
संचालन नगर अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने किया। महासभा के शाहाबाद के संयोजक ई विनय चंचल ने कहा कि पटना में 24 जनवरी 2024 को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के 100 जन्म शताब्दी मनायी जाएगी। वही जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक पर 26 जनवरी को झंडा तोलन की तैयारी पर चर्चा की गई। जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी एवं नाई सम्मान समारोह में रविंद्र भवन पटना में ज्यादा से ज्यादा लोग उसमें भाग लेने पर विचार किया गया। कार्यक्रम में इंजीनियर विनय चंचल शाहाबाद संयोजक, वार्ड पार्षद अवधेश शर्मा, र अरुण शर्मा, संजय कुमार , नारायण ठाकुर आदि मौजूद थे ।