
जिले के सांस्कृतिक संचेतना का अग्रणी संस्था सोन कला केंद्र ने शुक्रवार शाम शहर के आवासीय सन बीम पब्लिक स्कूल में स्थित संस्था के कार्यालय में पूर्व मे आयोजित कार्यक्रमों को लेकर एक समीक्षा बैठक बुलाई। जिसमें संस्था द्वारा आयोजित छठ पूजा पर स्वास्थ शिविर एवम बढ़ते हुए ठंड में कंबल वितरित सह राहत शिविर का समीक्षा किया गया।
बैठक की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ एस बी प्रसाद ने किया। बैठक में अगले साल छठ पूजा में स्वास्थ शिविर बड़े पैमाने पर लगाया जाएगा एवम कंबल वितरण सह राहत शिविरो का आयोजन बेहतर तरीके से किया जाने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया। साथ ही मार्च महीने में संस्थागत चुनाव कराने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में संस्था के संरक्षक राजीव रंजन सिन्हा, अध्यक्ष पारस प्रसाद, सचिव सत्येंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, उप सचिव जय प्रकाश मौर्य, ई 0 महेंद्र राम, मुन्ना रजक, उदय गुप्ता, संजय गुप्ता, बिरेंद्र कुमार, राजू सिन्हा , टुनटुन सिंह मौजूद थे।