
डेहरी आन सोन। नगर विकास और आवास विभाग के आदेशानुसार स्वच्छ तीर्थ कैंपेन के तहत नप ने शहर के पाली स्थित काली मन्दिर परिसर में नगर परिषद् के कर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। नप के स्वच्छता और अवशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी प्रणव कुमार के अनुसार यह अभियान 21 जनवरी तक जारी रहेगा। उन्होने कहा कि अयोध्या मे राम मन्दिर का निर्माण किया जा रहा है। भारत सरकार के आदेश के आलोक में यह अभियान चलाया जा रहा है। सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और जनजागृत के लिए इस अभियान को शहर के महत्वपूर्ण धार्मिक और आध्यात्मिक स्थानों पर चलाया जा रहा है। जिसमे नप के प्रतिनिधि और अधिकारी और कर्मियों की पूरी टीम शामिल है।