
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिले के नासरीगंज घूस स्थित गोविंद इंटरनेशनल स्कूल परिसर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। झंडोतोलन निदेशक अनिल सिंह ने किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारतीय गणराज्य ने लंबी दूरी तय की है। भारत पूरे देश को विभिन्नताओं के बावजूद एकजुट रहने में कामयाब हुआ है। उन्होंने कहा कि विदेशी शासन से मुक्त होने के बाद भारत को विकास की यात्रा पर आगे बढ़ना था। जिसके लिए संविधान की जरूरत थी तो सभी के विकास के रास्ते पर चलने में काम कर सके। संविधान सभा ने सुशासन के सभी पहलुओं पर लगभग तीन वर्ष तक विस्तृत चर्चा की और हमारे राष्ट्र के महान आधारभूत ग्रंथ, यानी भारत के संविधान की रचना की। आज के दिन हम सब देशवासी उन दूरदर्शी जन-नायकों और अधिकारियों का कृतज्ञता-पूर्वक स्मरण करते हैं जिन्होंने हमारे भव्य और प्रेरक संविधान के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया था। मौके प्रिंसिपल अनिल सिन्हा, शिक्षक जितेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
