
सासाराम (रोहतास) बिहार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पोस्ट ऑफिस चौक पर मिठाई बांट कर खुशियां मनाया। सासाराम शहर में भ्रमण कर मिठाइयां लोगों को खिलाया गया और खुशियां मनाया गया। जिसका नेतृत्व आशुतोष सिंह जिला प्रभारी रोहतास सह मुख्य प्रवक्ता बिहार प्रदेश ने किया। इस मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता शहर में भ्रमण करते हुए, खुशियां मनाई और जिला कार्यालय सासाराम से चलकर पोस्ट ऑफिस चौराहा पर बोलते हुए आशुतोष सिंह मुख्य प्रवक्ता बिहार प्रदेश सह उपाध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी रोहतास आशुतोष सिंह ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र को ही असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माने हैं और भारत सरकार चुनाव आयोग ने अजित पवार को ही घड़ी सिंबल और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की मान्यता दिए हैं। इस खुशी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के रोहतास जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामबाबू के संचालन में मुख्य अतिथि सह जिला प्रभारी रोहतास आशुतोष सिंह मुख्य प्रवक्ता बिहार प्रदेश के नेतृत्व में सासाराम बिहार में चारों तरफ खुशियां मनाते राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लोग इस मौके पर मुख्य रूप से आए आशुतोष सिंह मुख्य प्रवक्ता बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकारी रोहतास जिला अध्यक्ष रामबाबू, महिला जिला अध्यक्ष संगीता देवी, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विमलेश सिंह, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष आमिर एकबाल वालीजी, भूतपूर्व सैनिक जिला अध्यक्ष परशुराम सिंह, किसान जिला अध्यक्ष संजय दुबे,खुशबु कुमारी,अमरजित गुप्ता, विशेश्वर प्रसाद गुप्ता, सिकंदर शर्मा, संतोष राय, पिंटू राय, दिपक कुमार सहित सैकड़ो लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।