
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। स्थानीय कटार गांव में शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय के संस्थान का पांचवा वर्षगाठ मनाया गया। इस दौरान आश्रम प्रमुख बहन अनीता ने संस्थान के कार्यक्रमों की जानकारी दी। भभुआ से आई राजयोगीनी फूला बहन ने परमात्मा का महावाक्य सुनाया। वक्ताओं ने परमात्मा के मानव जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि अध्यात्म का क्षेत्र काफी विस्तृत है और संसार में मनुष्य अपनी आत्मा के उत्थान के लिए आया है। कार्यक्रम का संचालन दुख राज भाई ने किया। मौके पर लीला बहन, विश्वनाथ भाई, रजना माता, मातली माता, रंजीत तिवारी, शिव कुमार चतुर्वेदी, मनोज, चंचल सिंह तन्ववी के अलावा संस्थान से जुड़े सदस्य मौजूद थे।