डिजिटल टीम, हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल द्वारा 20 फरवरी से दुर्ग और राजेन्द्रनगर के बीच चलायी जा रही गाड़ी संख्या 13287/13288 दुर्ग-राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन विस्तार आरा तक किया जा रहा है । कल यानी मंगलवार से गाड़ी संख्या 13288 आरा-राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस आरा से 18.45 बजे खुलकर 19.01/19.03 बजे बिहटा, 19.30/19.40 बजे दानापुर एवं 20.05/20.15 बजे पटना जं. रूकते हुए 20.25 बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी तथा यहां से यह अपने पुर्व निर्धारित समय 20.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । मंगलवार से ही दुर्ग से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस दुर्ग से 07 बजे सुबह खुलकर अगले दिन यानी बुधवार (21 फरवरी) को 06.45 बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी तथा यहां से यह 06.50 बजे खुलकर 07.00/07.10 बजे पटना, 07.23/07.33 बजे दानापुर एवं 07.44/07.46 बजे बिहटा रूकते हुए 08.30 बजे आरा पहुंचेगी ।

 

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!