
डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय अध्यात्म के लिए श्रीमां ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया। भारत के आध्तात्मिक इतिहास में उनका योगदान अमूल्य रहा है। उन्होंने हमेशा इस बात पर बल दिया कि श्री अरविंद के सपनों के भारत को धरा पर उतारना ही इस राष्ट्र की नियति है। उक्त बातें श्री अरविंद सोसाइटी की स्थानीय शाखा की अध्यक्षा संगीता सिंह ने आज कही। शहर के पाली रोड स्थित श्री अरविंद सोसाइटी में श्री मां के 146वें जन्मदिन के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। श्री अरविंद दर्शन के ज्ञाता कृष्णा प्रसाद ने कहा कि बिना जगतमाता के जीवन में कल्याण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि श्री मां अपने बच्चों से असीम प्रेम करती है। जिसका मुल्यांकन संभव नहीं है। इस दौरान भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर स्थानीय शाखा के नंदकिशोऱ, साधु जी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।