
डेहरी-ऑन-सोन रोहतास
मोहन विगहा स्थित पटेल स्मारक स्थल पर पटेल स्मारक समिति के अध्यक्ष मोद नारायण सिंह की अध्यक्षता मे देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतिश कुमार का 74 वां जन्म दिन समारोह केक काटकर धुमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर निर्मल कुशवाहा ने कहा कि देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री विकास पुरुष नीतीश कुमार जी का जन्मदिन समारोह धुमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होने कहा कि यशस्वी मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने
बदल दी बिहार की तस्वीर,। बिहार में आर्थिक सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र में दशको तक छाई
जड़ता को हटाकर हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना एक समय असंभव सा माने जाने वाला लक्ष्य कहा जाता था। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे संभव बनाया और विकास की गति तेज कर दी। इन्होंने सात निश्चय में आर्थिक हल युवाओं को बल आरक्षित रोजगार महिलाओं का अधिकार हर घर बिजली हर घर नल का जल , धर धर पक्की गली नालियां शौचालय निर्माण कर एक मिसाल कायम किया। मोद नारायण सिंह ने कहा कि नीतिश कुमार ने बिहार का नाम पूरे देश स्तर पर पहुंचाने का काम किया है। जद यू के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के स्मारक के निचे यशस्वी मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का जन्म दिन समारोह मना रहे। उन्होंने उनके माता-पिता को भी प्रणाम किया करते हुए मुख्यमंत्री के विकास कार्यो की चर्चा की। जन्मदिन समारोह को राजकुमार पटेल उर्फ बंटी अमित पटेल कृष्णा पटेल महाराणा प्रताप उर्फ गुड्डू पटेल मुमताज अंसारी सुनील कुशवाहा अब्दुल कलाम आजाद देवेंद्र प्रसाद गुप्ता मुन्ना कुशवाहा डब्लू कुशवाहा शहीद कई लोगों ने अपने-अपने विचार प्रकट किया इस मौके पर मंजू गुप्ता मालती देवी लीला देवी सुशीला देवी राम जी ठाकुर प्रमोद कुशवाहा सहित काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।