डेहरी आन सोन
नगर थाना क्षेत्र के पाली रोड स्थित पीएनबी एटीएम में कार्ड बदल अज्ञात ठगो ने 50 हजार रुपए की शनिवार को ठगी कर ली । पुलिस के अनुसार सीमावर्ती औरंगाबाद जिले के बारुण थाना के कंचपुर निवासी अमरनाथ मेहता पाली रोड रोड स्थित पीएनबी के एटीएम में राशि निकालने पहुंचे ।इसी क्रम में एक अज्ञात ठग एटीएम में प्रवेश कर गया। कहा मैं पैसा निकाल देता हू।दूसरा एटीएम कार्ड लौटते कहा की बाद में रुपया निकाल लीजिएगा ।उस एटीएम कार्ड से राशि नही निकली ।थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर 50 हजार रुपए निकासी का मैसेज आ गया।

