डेहरी आन सोन। डेहरी मुफस्सिल थाना के पुरानी जीटी रोड पर सूअरा हवाई अड्डे के पशु लदे पिकअप का कार से ओवरटेक कर गोली चला कर 10हजार रुपए लूट लिया ।पुलिस के अनुसार जिले के सूर्यपुरा थाना के पउरा गांव निवासी चालक अजीत पासवान बक्सर जिले के चौसा से पिकअप बी आर 44जी ए 5492 पशु लोड कर धनबाद जा थे। सासाराम से डेहरी की ओर आने के क्रम में आने एक कार से पीछा किया जा रहा था।सुअरा हवाई अड्डे के पास उनके पिकअप को ओवर टेक कर रोका गया।पिकअप रोकते उसमे से तीन अपराधी उतरे और गोली चलाई ।गोली पिकअप के बोनट पर लगी ।अपराधी जब उसकी ओर आने लगे तो वह सड़क किनारे एक कारखाने में भाग कर घटना की जानकारी दी ।वहा से लोग दौड़े इस बीच पिकअप में रखा 10हजार रुपए अपराधी ले फरार हो गए ।पुलिस तुरत मौके पर पहुंच कर अपराधियों का पीछा किया तब तक अपराधी भाग निकले थे । पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है ।

