
दुर्गावती (कैमूर) प्रखंड प्रमुख का चुनाव गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी मोहनिया के कार्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें हसीना बीवी और श्यामजी गुप्ता दो प्रतिद्वंदियों ने प्रमुख के लिए अपना पर्चा दाखिल किया। जिसमें श्यामजी गुप्ता को 9 वोट मिले तो वही हसीना बीवी को 7 वोट मिला। वही एक वोट वोकस करार दिया गया। वहीं प्रखंड उप प्रमुख के लिए चार लोगों ने अपना दावेदारी पेश किया था जिसमें सावठ पंचायत की बीडीसी सदस्य सबीता देवी पांच मत पाकर उप प्रमुख बनी। इस प्रकार दुर्गावती प्रखंड में प्रमुख और उप प्रमुख दोनों पद सावठ पंचायत के ही दोनों भाग के बीडीसी के पाले में गया इसे लेकर पंचायत के लोगों में काफी खुशी की लहर है।