
अकोढ़ीगोला ( रोहतास) अकोढ़ीगोला बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रिया वंदना कुमारी के आदेश पर सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली अभियान चलाया गया, सेविकाओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जाकर सभी महिला पुरुष को अपने मताधिकार का प्रयोग करने को प्रेरित किया गया। सेविका इशरत जहां ने कहा कि चांद पर चंद्रयान फिर धरती पर मतदान, पहले करें मतदान – बाद में जलपान, इन नारों के साथ लोगों को मत के प्रयोग करने के लिए जागरुक कर रही हैं। वैसे 22 अप्रैल को होम टेक राशन यानी गर्भवती धात्री एवं तीन साल जो बच्चे स्कूल आने लायक नहीं है उनका राशन दिया जाता है। अभिभावक को महिलाओं को मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में बताया गया। एक जून को अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने मत का प्रयोग अवश्य करें महिला पर्यवेक्षाका दीपा कुमारी ने भी क्षेत्र के आंगनबाड़ी के निरीक्षण के क्रम में सभी लाभार्थियों को समझाया एवं सेविकाओं को भी निर्देश दिया कि लोगों को अपने मतदान के प्रति जागरूक करें। यह अभियान सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर चलाया जा रहा है। सभी का अपने-अपने केंद्रों पर काम कर रही हैं यह कार्यक्रम गणपत टोला, पदधूम टोला, मूसई टोला, करकटपुर, बराढीगोला, बलीगांव, लोहराडीह, अकोढी, धरहरा, बघाखोह, इसरा के सेविकाओ द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें भाग लेने वाली सेविका इंदिरा देवी, मुनीष, सविता कुमारि, इशरत जहां, बिंदु देवी, क्रांति देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, रीता देवी, जोशना देवी, कृष्णावती कुमारी, श्वेता कुमारी, शकुंतला देवी, अनीता देवी सभी सेविकाओं ने अपनी-अपने केंद्रों पर एवं अपने-अपनी क्षेत्र में यह अभियान चला रही हैं