
संवाददाता, सासाराम। सासाराम शहर में बीपी मंडल प्रतिमा स्थल परिसर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया।इस मौके पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गरीबों के बीच फल और खाद्य सामग्री भी वितरण किया। महागठबंधन नेता सह पूर्व पैक्स अध्यक्ष लाल साहब यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को केक काट कर मनाया गया। गरीबों के बीच खाद्य सामग्री और फल वितरण किया गया। इस मौके पर सासाराम के नवनिर्वाचित सांसद मनोज कुमार ने पहुंचकर बीपी मंडल के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की । इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के बधाई दी। सांसद मनोज कुमार ने कहा कि सासाराम लोकसभा क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी पर पर्यटक के उद्देश्य से काफी संभावना है अगर सरकार ध्यान दे तो वहां पर पर्यटक स्थल बन सकता है और रेवेन्यू भी का भी मात्रा में मिल पाएगा काफी संख्या में महागठबंधन कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।