
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। नौहट्टा थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय दारानगर के चाहर दीवारी के अंदर बच्चों के खेलने वाले झूला से पीढापाठ टोला का शिवनाथ पासवान के पुत्र उपेंद्र पासवान (29 )का शव फंदे से लटका हुआ बुधवार की सुबह देखा गया। सुबह में जब लोग सड़क पर टहलने के लिए निकले थे, तभी शव पर नजर पड़ी।इसके बाद पूरे गांव में बात जंगल की आग की तरह फैल गई।धीरे धीरे लोगों की भीड़ जुट गई।स्कूल के बगल मे ही चौकीदार का घर है। चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौप दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि शव का गर्दन गमछा से बंधा हुआ था तथा गमछा झुला से बंधा हुआ था। मृतक का घुटना जमीन पर था। पैर मुडा हुआ था। मृतक मां बाप का एकलौता पुत्र था। चर्चा हैकि युवक की हत्या कर शव को झुला से लटका दिया गया। थानाध्यक्ष कलामद्दीन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहना संभव है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।युवक एकलौता पुत्र है। घर मे बीमार पिता व बिक्षिप्त सौतेली मां है।
युवक की संदेहास्पद स्थिति मे मौत के बाद मां बाप का सहारा छिन गया। घर का सारा खर्च उपेंद्र ही मजदूरी करके चलाता था। घर मे पिता शिवनाथ पासवान गंभीर बीमारी से पीड़ित होकर बेडरेस्ट मे है। सौतेली मां बिक्षिप्त अवस्था मे है। युवक एक डीलर के पास अनाज तौलने का काम करता था तथा बोरवेल मिस्त्री के साथ मजदूरी करता था। किसी तरह घर का खर्च चलाता था। मंगलवार को अनाज बांटने के बाद घर आया तो घर की बिजली खराब थी। एक दुकान से बल्ब लगाकर बिजली ठीक की। पौने दस बजे रात तक उसे गांव मे देखा गया। टोला पर चर्चा है कि रात में युवक घर पर बहुत कम रहता था। घर से तीन किलोमीटर दूर एक गांव मे युवक का किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संभवतः दस बजे के बाद वहां चला गया। उसके बाद बुधवार की सुबह उसे अपने घर से सौ मीटर की दूरी पर स्कूल के झुला मे शव को लटकता देखा गया। युवक की हत्या की गयी या आत्महत्या है कहना मुश्किल है। पुलिस संदेहास्पद स्थिति बता रही है।युवक के मौत के उसके माता-पिता की देखभाल कौन करेगा। माता-पिता की सहारा युवक के मौत के बाद छिन गया। स्वजन का रो रो कर बुरा हाल है।
