
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दो बेटियां सहित चार बेटों के सर से पिता का साया, पत्नी की माथे सिन्दूर तथा पिता की बुढ़ापे की लाठी सदा के लिए समाप्त हो गया। अब कौन संभालेगा इन सभी बेसहारों ? बताते चलें की डेहरी प्रखंड के दरिहट गांव के रहने वाले पूर्व चौकीदार दफदार पाण्डेय के पुत्र विजय कुमार पाण्डेय की लू लगने से बुधवार की सुबह करीब नौ बजे इलाज के दौरान वनारस के एक प्रतिष्ठित होस्पिटल में उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर सुनते ही उनके परिजनों के आंखों के आगे अंधेरा छा गया। पत्नी सहित चारों संतानें रोने और बिलखने लगें। मृत्यु हो जाने की खबर गांव में आते ही आग की तरह फैल गई। जो लोग सुनते उनकी आंखें नम हो जा रही है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विजय कुमार पाण्डेय की शादी राजपुर थाना क्षेत्र के मंगरवलिआ गांव में हुआ था। वहीं उनकी दो दिन पूर्व उनकी सास की तबियत अचानक खराब होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। उनकी शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों ने उन्हें वनारस में ले गए थे। वहीं उनकी अंतिम संस्कार किया गया। सास कि अंतिम संस्कार करने के दौरान ही विजय पाण्डेय की भीषण गर्मी के कारण उनकी तबियत खराब होने लगी। पिता की तबियत खराब देखते हुए उनके बेटों ने उन्हें एक निजी क्लीनिक में इलाज कराया। इलाज के दौरान उनकी हालत में कोई सुधार नहीं दिखी । वहीं परिजनों ने उन्हें उच्च इलाज के लिए वनारस के प्रतिष्ठित होस्पिटल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी बुधवार की सुबह करीब नौ बजे उनकी मृत्यु हो गई। विदित हो भीषण गर्मी के कारण लोगों का इधर जीना बेहाल हो गया है। रोहतास और औरंगाबाद में हीटवेव के कारण रेड अलर्ट है।
