
तिलौथू संवाददाता। नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में रविवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम सुहाना हो गया था। पहाड़ी क्षेत्र से निकली प्रसिद्ध पर्यटन स्थल महादेव खोह, सावनस्रोत, भूखी खोह, गोरेया खोह, वंशी खोह आदि जलप्रपातों में पानी आ गया। सूख रहे पेड़ पौधों को संजीवनी मिली। बारिश के बाद पहाड़ पर बसे किसान बिचड़ा डालने की तैयारियों में जुट गए हैं।