
डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बिहार के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल जी को बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी है। कहा है कि श्री दिलीप जयसवाल जी विगत 21 वर्षों से बिहार बीजेपी के कोषाध्यक्ष के रूप में अपना योगदान दिया। पिछले 9 वर्षों से बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे डॉक्टर दिलीप जायसवाल जी पार्टी के अनेक पदों पर अपना योगदान दिया है। वर्तमान में बिहार सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री के रूप में लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनके राजनीतिक जीवन से हम सबों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है और आने वाले 2025 विधानसभा चुनाव में नए संगठन का प्रारूप नई ऊर्जा के साथ उभर कर आए इसी आशा और उम्मीद के साथ केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार पुनः वैसे समाज पर अपना भरोसा दिखाया है। बधाई देने वालों में बिहार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अजय ओझा, भाजपा किसान मोर्चा के संजय गुप्ता, उदय कुशवाहा, नवल किशोर मिश्रा, रवि पांडे, अरविंद उपाध्याय, सतेंद्र सिंह, पंकज सिंह, सुमित सिंह, बिट्टू विवेक सिंह, विजय प्रकाश पांडे, अजय पांडेय, अनिल ओझा, रणजीत तिवारी, सुभाष तिवारी, पप्पू यादव, रंगबहादुर सिंह, दिनेश सिंह आदि शामिल हैं।