अभिषेक कुमार, संवाददाता, तिलौथू। जिले के नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को मूसलाधार बारिश होने के कारण पहाड़ी नदियां उफान पर आ गई हैं।टिटही नदी का पानी सड़क पर करीब तीन फीट बहने लगा। जिसके कारण दो दर्जन गांवों का आवागमन बंद हो गया। तिउरा कला, तीउरा खुर्द , जरलाका टोला, अमहुआ , नवाडीह खुर्द, मधुकुपिया, मटियांव, नवाडीह कला, यदुनाथपुर, डूमरखोह आदि दो दर्जनों का संपर्क कटा है। मुखिया अरुण कुमार चौबे , इंद्रदेव यादव, प्रदीप कुमार आदि दर्जनों लोग व वहां पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। उधर चमरदहा नदी में बाढ़ आ जाने के कारण यदुनाथपुर थाना का भी संपर्क टूट गया। मुखिया अरुण कुमार चौबे ने बताया कि टिटही नदी का कुछ पानी को जंगल में रोकने का प्रस्ताव पारित है।

