सासाराम (रोहतास) गुरुवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार ने तकिया सलीम शाह मकबरे एवं तालाब का निरीक्षण किया। मौके पर एडीएम, एसडीएम, अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने तालाब के आसपास के अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे मुक्त कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अतिक्रमण मुक्त होने के उपरांत उसकी जल्द से जल्द बाउंड्री कराने, उसमें गेट लगाने और उसके पूर्ण सौंदर्यीकरण का भी निर्देश दिया।

