डिजिटल टीम, डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात समस्तीपुर का कुख्यात बैंक लुटेरा जो छठी बार बैंक लूटने अपने तीन साथियों के साथ आरा पहुंचा था उसे गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि इससे पहले इनका गिरोह पांच जिलों में बैंक और सीएसपी की लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बुधवार की रात्रि गुप्त सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस ने कुख्यात बदमाश मिट्ठू तिवारी और उनके गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात पकड़ी चौक पहुंची तो देखा कि तेजी से बिना नंबर प्लेट का एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर रमना मैदान की तरफ भागने का प्रयास करने लगे जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए अपराधियों में समस्तीपुर जिले के बाजार समिति थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर गांव का निवासी स्वर्गीय राज कुमार तिवारी का कुख्यात अपराधी बेटा मिंटू कुमार उर्फ मिठ्ठू तिवारी, किशुनदेव सिंह का पुत्र छोटू कुमार सिंह एवं बेगूसराय जिले के सिघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव निवासी अशोक पांडेय का बेटा मोनू कुमार शामिल है।

इनके पास से एक बाइक, अवैध देसी दो कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद करने में सफलता मिली है। इन लुटेरों ने पुलिस को बताया कि तीनों बैंक लूटने की मंशा से ही आरा आए थे। गिरोह के अन्य सदस्य रामभज्जू पांडेय और बलराम तिवारी सीतामढ़ी जिला के रहने वाले है, वो दोनों ट्रेन या बस से देर शाम तक आरा आने वाले हैं। गठित टीम द्वारा अन्य सदस्यों की खोजबीन जारी है।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!