प्रीतम कुमार, सासाराम (रोहतास)। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान धर्मशाला रोड सासाराम में गर्ल्स स्कूल के सामने चलाया गया जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, संचालन युवा मोर्चा उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने किया। इस कार्यक्रम के प्रभारी युवा ज़िला मीडिया प्रभारी राजेश जी थे। सदस्या अभियान के मुख्य अतिथि विधान पार्षद निवेदिता सिंह एवं भाजपा ज़िला अध्यक्ष सुशील चन्द्रवंशी जी रहे । कैंप लगाकर आज 1746 लोगो को सदस्यता दिलाई गई , लोगो में भाजपा का सदस्य। बनने के लिए काफ़ी उत्साह देखा गया सभी लोग भाजपा एवं मोदी जी के कामों से काफ़ी प्रभावित दिखे। युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने बताया कि युवा मोर्चा के द्वारा हर दिन कैंप लगाया जायेगा ज़िला में एवं कार्यकर्ता घर घर भी जा कर सदस्य बनायेंगे 25 सितम्बर को विशेष सदस्यता अभियान चला कर हर बूथ पर सदस्य बनाने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम में ज़िला उपाध्यक्ष पंकज सिंह, शरतचंद संतोष, शिवनाथ चौधरी, प्रभाकर तिवारी, पंकज तिवारी, रजनीश वर्मा, सनी चोरसिया, प्रकाश चंद्रा, संतोष सिंह, संजय, उज्वल, सुजीत, डब्लू, ध्रुव सिंह, रोनित, अमित सहित कई अन्य मौजूद थे।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!