विधानसभा चुनाव में एकजुटता दिखाएंगे एनडीए में शामिल सभी दल- उपेंद्र कुशवाहा

 

डेहरी आन सोन। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा का गुरुवार देर शाम यहां पहुंचने पर कर्पूरी चौक पर पार्टी और एन डी ए घटक दल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के युवा प्रदेश महासचिव अनुज कुशवाहा के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ जेसीबी पर लदे 51 किलो फूलो की वर्षा कर भव्य स्वागत किया । श्री कुशवाहा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर धनंजय शर्मा पिंटू राम शंभू राम सुनील चौबे मनोज पासवान डॉक्टर रामाशंकर पासवान भोला मुखिया ओम प्रकाश गुप्ता अनमोल पांडे राजेश चौधरी अमल चौधरी रमेश कुमार चौधरी ललन प्रसाद गुप्ता धर्मेंद्र कुमार सिंह पार्टी वरिष्ठ नेता रिंकु सोनी , रालो  पार्टी के नेता डॉ रामाशंकर पासवान, अमित पटेल मोद नारायण पटेल जिला अध्यक्ष कपिल कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद पहली बाद काराकाट संसदीय क्षेत्र पहुंचे श्री कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के घटक मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार को विकास की जरूरत है और यह तभी संभव है जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार है।

GOVINDA MISHRA

Proud IIMCIAN. Exploring World through Opinions, News & Views. Interested in Politics, International Relation & Diplomacy.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!