By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
KB NewsKB News
Notification Show More
Aa
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Reading: सोने की छिनतई में अंतरजिला गिरोह के बदमाशों की डेहरी से गिरफ्तारी, गलाया सोना बरामद
Share
Aa
KB NewsKB News
Search
  • होम
  • समाचार
    • अंतराष्ट्रीय
    • क्षेत्रीय
    • राष्ट्रीय
  • विचार
    • अध्यात्म
    • कला
    • ज्योतिष
    • धर्म
    • परिचर्चा
    • समकालीन
    • संस्कृति
    • साहित्य
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • फैक्ट चेक
  • संपर्क
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
क्षेत्रीयसमाचार

सोने की छिनतई में अंतरजिला गिरोह के बदमाशों की डेहरी से गिरफ्तारी, गलाया सोना बरामद

GOVINDA MISHRA
Last updated: 2024/10/09 at 10:12 PM
GOVINDA MISHRA  - Founder Published October 9, 2024
Share
SHARE

56.1 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद

– गिरफ्तार मुतलीब इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद कर रहा था अपराध

औरंगाबाद नगर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों के द्वारा महिलाओं और पुरुषों से सोने की चेन छीनकर भागने की घटना में शामिल अंतरजिला गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में रोहतास के डिहरी थाना क्षेत्र के नील कोठी निवासी मो. मामूल रसीद उर्फ सोनू पिता मो. हारुन रसीद, डेहरी के पाली रोड मोही मंजील निवासी मो. आरिफ पिता मो. अरशद अली, डेहरी के बारह पत्थर निवासी धीरज कुमार उर्फ टिंकू पिता राजेंद्र प्रसाद और अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के पंचकेसर गांव निवासी मो. अब्दुल मुतलिब पिता मो. मुस्तफा अंसारी शामिल हैं। गिरफ्तारी बदमाशों की निशानदेही पर गलाए गए करीब 56.1 ग्राम सोना बरामद किया गया है। एसपी अंबरीष राहुल ने बताया कि अगस्त और सितंबर में शहर में सोने की चेन छीनने की छह घटना हुई है। घटना को देखते हुए शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। गठित टीम के द्वारा घटना का सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और आसूचना संकलन के आधार पर गिरफ्तार बदमाशों के गिरोह का पता चला। एसआइटी के द्वारा पहले एक बदमाश की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। इसकी निशानदेही पर गिरोह का राजफाश किया गया और चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि सभी ने चेन छीनने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में दो चेन छीनकर भागने की घटना को अंजाम देते हैं। तीसरा बेचने और चौथा खरीदने में मदद करता है। बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर जिस ज्वेलर्स दुकान में चोरी की चेन बेचा जाता है उसकी पहचान की गई है। दुकान मालिक धीरज को गिरफ्तार किया गया है। उसने स्वीकार किया है कि उसके पास चोरी की छह चेन बेचा गया था।

पहले अब्दुल की हुई गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने इस घटना में पहले करपी के पंचकेसर गांव स्थित उसके घर से मो. अब्दुल को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने डेहरी शहर में छापेमारी कर अन्य तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी बदमाशों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेजा गया है। सदर एसडीपीओ के अलावा नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह शामिल रहे।

TAGGED: rohtas news
GOVINDA MISHRA October 9, 2024 October 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Print
What do you think?
Happy0
Love0
Surprise0
Cry0
Angry0
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

बांग्लादेश सरकार में हिंदु समुदाय के सांसदों को मंत्री बनाने के निहितार्थ
राष्ट्रीय
साउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ: औपनिवेशिक युग का अंत
राष्ट्रीय
शिवाजी ने‌ मुगल और बीजापुर सल्तनत की नींव को खोखला कर दिया था
राष्ट्रीय
मोहन सरकार का सशक्त विजन : एक ट्रिलियन डॉलर की ओर बढ़ता मध्य प्रदेश
राष्ट्रीय

Find Us on Socials

100 Like
200 Follow
220 Subscribe
[wpcode id=”17517″]
KB NewsKB News
Follow US
© Copyright 2023 KBNews. All Rights Reserved
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?