
डिजिटल टीम, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने उड़ीसा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही मिजोरम के राज्यपाल डॉक्टर हरि बाबू कम्भमपति को उड़ीसा का राज्यपाल नियुक्त कर लिया है। उनकी जगह जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त करने का आदेश दिया है। बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर की नियुक्ति केरल में, जबकि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार में नियुक्त किया गया है। श्री अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।