
डेहरी 26 मार्च | माले नेता पूर्व मुखिया हीरालाल सिन्हा ने अपने दर्जनों समर्थको के साथ डेहरी स्थित जिला सहायक कार्यालय में जिला अध्यक्ष कपिल कुमार के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की. सिन्हा ने कहा कि श्री उपेंद्र कुशवाहा का विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी एनडीए गठबंधन के साथ पूरी मजबूती से लड़ने की काम करे. जिला अध्यक्ष कपिल कुमार ने जिला, डेहरी प्रखंड एवं नगर का संगठन का विस्तार भी किया जिसमें इसमें प्रिंस कुमार को जिला प्रधान महासचिव, हीरालाल सिन्हा को डेहरी प्रखंड का अध्यक्ष,अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह को डालमियानगर, नरेश कुमार को डेहरी_1 एवं सुरेंद्र ठाकुर को डेहरी 2 के अध्यक्ष को मनोनीत किया गया. पार्टी की सदस्यता करने ग्रहण करने वाले मुख्य रूप से मुख्तार अंसारी,सरदार सिंह,दिनेश प्रजापति,ददन सिंह,प्रताप सिंह चौहान,श्रीनिवास कुमार, बिहारी मेहता, रजनीकांत शर्मा आदि थे। प्रदेश उपाध्यक्ष राम परीक्षा सिंह ,चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार, प्रदेश महासचिव बनारसी कुशवाहा,प्रदेश महासचिव रिंकू सोनी,प्रदेश महासचिव शंभू राम,युवा प्रदेश महासचिव सह जिला मीडिया प्रभारी विशाल सिंह,युवा प्रदेश महासचिव अनुज कुशवाहा,विनय कुमार,अमर कुमार,मनोज राम,मुकेश कुमार सिंह, राजू ठाकुर,रामचंद्र साहू अनिल कपूर,विंध्यावासारी पांडे,विशाल सत्यम,दशरथ पांडे,मनोज कुमार,मुकेश कुमार सिंह,शंभू गुप्ता नंदलाल गुप्ता,संतोष गुप्ता रवी शंकर सिन्हा सभी लोगों ने माला पहनकर पार्टी में स्वागत किया।