
डेहरी ओन सोन रोहतास
शाहाबाद पुलिस प्रक्षेत्र के चारों जिलों के साइबर थाने का निरीक्षण किया जाएगा। वहां की कार्यप्रणाली और कांडों के निष्पादन का जायजा लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
डीआईजी डॉ सत्यप्रकाश के अनुसार दो वर्ष पूर्व प्रक्षेत्र के चारों जिलों रोहतास,भोजपुर,कैमूर व बक्सर जिले में बढ़ रहे साइबर अपराध की रोकथाम को थाने खोले गए।जिसके एस एच ओ डीएसपी स्तर के अधिकारी बनाए गए है।
उन्होंने कहा कि शिकायत मिल रही है कि साइबर थानों में प्राथमिकी करने को संबंधित पीड़ित को परेशान किया जा रहा है।प्राथमिकी नहीं ली जा रही है।उन्होंने कहा कि साइबर थाने की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे और देखेंगे कि वहां के अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यों को कैसे निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी आईओ व डीएसपी स्तर के थानाध्यक्ष पर लापरवाही सामने आती है, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें विभागीय कार्रवाई या अन्य दंड शामिल हो सकते हैं।
डीआईजी ने कहा कि साइबर थाना साइबर अपराधों की जांच और रोकथाम के लिए जिम्मेदार है। इसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग, साइबर उत्पीड़न और अन्य साइबर अपराध शामिल हैं। साइबर थाने की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और लोगों को ऑनलाइन सुरक्षा की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि साइबर थाने का निरीक्षण बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इससे वहां की कार्यप्रणाली में सुधार हो सकता है और लोगों की साइबर अपराध से बचाने को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सकती है। इससे साइबर अपराधों की रोकथाम और जांच में भी सुधार होगा ।