रोहतास। रोहतास प्रखंड मुख्यालय में बीस सूत्री कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जदयू जिलाध्यक्ष एवं बीस सूत्री के उपाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा उपस्थित हुए। उन्होंने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार की विकासपरक नीतियों और योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। अपने भाषण में श्री कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार ने गाँवों के समग्र विकास का संकल्प लिया है और बीस सूत्री कार्यक्रम इसका मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि “नीतीश सरकार ने गाँवों के चहुँमुखी विकास का सपना साकार किया है।” शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी योजनाएँ अब हर घर तक पहुँच रही हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार योजनाएँ लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ आख़िरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करेगा।
इस मौके पर बीस सूत्री सदस्य संतोष शुक्ला, पूर्व प्रमुख कामेश्वर सिंह, सविता नटराज, सनोज कुमार, अजीत सिंह, रवि पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। वहीं बीस सूत्री अध्यक्ष सिद्देश्वर वर्मा, उपाध्यक्ष दीपक कश्यप, सदस्य विशाल देव, विवेक बहादुर, मृत्युंजय सिंह, मिथलेश सिंह, हरी पासवान, राम दहीन चौधरी, कल्पना, रंजू, सुनिता सिन्हा, राजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि बीस सूत्री कार्यालय खुलने से प्रखंड स्तर पर योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी और जनता को सीधे लाभ मिलेगा।