देवरिया, 10 जनवरी (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने शनिवार को टाऊन हाल स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर कहा कि मौजूदा सरकार ने मनरेगा का नाम बदल दिया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की शुरुआत यूपीए सरकार ने की थी। इस गंभीर हमले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने मनरेगा बचाओ संग्राम नाम से राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रव्यापी अभियान 11 जनवरी को एक दिन उपवास किया जाएगा। 12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर जनसंपर्क एवं सभी ग्राम पंचायतों में चौपालें लगाई जाएंगी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पत्रों का ग्राम प्रधानों, रोजगार सेवकों और मनरेगा श्रमिकों को वितरित किया जाएगा। विधानसभा स्तरीय नुक्कड़ सभाएं और पम्पलेट वितरण किया जाएगा। 30 जनवरी को वार्ड स्तरीय शांतिपूर्ण धरना। 31 जनवरी से छह फरवरी तक जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरना होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

