प्रतापगढ़, 22 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लीलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को भोर में पुलिस चेकिंग के दौरान एक गोवंश चोरी के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में भर्ती कराया गया है।

थाना लीलापुर क्षेत्रान्तर्गत लोनी नदी वहद ग्राम हंडौर थाना लीलापुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपित युवराज पुत्र भुल्लर गोली लगने से घायल हो गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, पिकअप और एक नर गोवंश बरामद किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक बृजनन्दन राय ने बताया कि थाना प्रभारी लीलापुर मनोज कुमार पाण्डेय चेकिंग के दौरान थाना लीलापुर क्षेत्रान्तर्गत लोनी नदी वहद ग्राम हंडौर के पास चेकिंग के दौरान आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मसुरक्षा में पुलिस टीम की ओर से की गई जबाबी फायरिंग में गोवंश चोरी के आरोपित को गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित युवराज निवासी ग्राम कोल्ह्ना मऊ थाना बक्शा जनपद जौनपुर का रहने वाला है,उसके दूसरे साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।
हिन्दुस्थान समाचार / दीपेन्द्र तिवारी
