झांसी, 22 जनवरी (हि.स.)। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह आज झांसी सखी के हनुमान मंदिर पहुंचे वहां उन्होंने प्राचीन काल से स्थापित सखी के हनुमानजी के दर्शन किये। उन्होंने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि कैसे सवाल पूंछ रहे हैं। उनके व उनके बेटे को टिकट मिलने या न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में अगर मगर नहीं होता। धार्मिक आयोजन और मंदिर में दर्शन करने के मामले में उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी नहीं हैं। जो दिखावे के लिए मंदिर जाएं। उन्हें इससे लाभ होता होगा। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।

अखिलेश यादव के खिलाफ बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि आप गलत सवाल पूंछ रहे हैं। वंशवाद के सवाल पर उन्होंने कहा राजनैतिक सवाल न पूंछें। यूपी में कौन बाहुवली है बताओ मुझे। डब्ल्यू एफ आई में खेल की राजनीति और राजनीति का खेल के मामले में उन्होंने कहा कि आज हमारे साथी उस कुर्सी पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए स्वार्थ सिद्धि के लिए लगे थे। पूरा देश हमारे साथ खड़ा था। जिसका बाद में भंडाफोड़ भी हुआ।
इस अवसर पर समाजसेवी दिलीप मुदगिल ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं उनसे मिलने विभाग प्रचारक मनोज व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जयदेव पुरोहित भी पहुंचे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया
