वाराणसी, 25 जनवरी(हि. स.)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रो एस. के. सिंह और उपस्थित समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने मतदान करने का संकल्प लिया।

कार्यवाहक निदेशक प्रो एस. के. सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी देशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी है। मतदाता दिवस की अपने संस्थान में उपस्थित सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए हम लोगों ने भी एक साथ मतदान करने का संकल्प लिया है। जिससे देश की लोकतंत्र को और भी मजबूत बनाया जा सके। नए मतदाताओं को विशेष रूप से अपील करता हूं कि अपने मतदान का उपयोग आवश्यक रूप से परिवार के साथ करें।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / शरद
