फर्रुखाबाद,25 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में चल रहे मेला श्रीरामनगरिया के मंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षिका व साहित्यकार भारती मिश्रा की आठवीं उपन्यास ‘लौ’ का रविवार को लोकार्पण

राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध वरिष्ठ साहित्यकार शिवओम अम्बर ने किया।

उपन्यास विमोचन के दौरान जिले के एडीएम, राष्ट्रीय स्तर के कवि व साहित्यकार प्रताप फौजदार, शम्भू शिखर, डा.कीर्तिकाले दिल्ली, गजेन्द्र प्रियांशु बारावंकी, गौरव चौहान इटावा, अभय प्रताप सिंह लखनऊ, बृजकिशोर सिंह किशोर, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, महेश पाल सिंह उपस्थित रहे। इससे पूर्व भारती मिश्रा की माँईं, डाह, दमन, थपेड़े, मरीचिका, श्राप, गर्विता सहित 13 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
जनपद के साहित्यकारों ने भारती मिश्रा को इस अवसर पर शुभकामनाऍं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर गीतकार उत्कर्ष अग्निहोत्री, वैभव सोमवंशी, प्रियांशु पाण्डेय, राममोहन शुक्ला, विशाल आदि समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar
